Перейти к содержимому
Обложка трека Kiska Rasta Dekhe — Kishore Kumar, R. D. Burman
4:15

Трек

Kishore Kumar, R. D. Burman Kiska Rasta Dekhe From "Joshila"

Альбом · Magical Moments · 2014 · Этническая

Скачать

Текст песни

हम्म हम्म हम्म हम्म हम्म
किसका रस्ता देखे ऐ दिल, ऐ सौदाई
किसका रस्ता देखे ऐ दिल, ऐ सौदाई
मीलों है ख़ामोशी, बरसों है तनहाई
भूली दुनिया कभी की, तुझे भी, मुझे भी
फिर क्यों आँख भर आई
ओ किसका रस्ता देखे ऐ दिल, ऐ सौदाई
कोई भी साया नहीं राहों में
कोई भी आएगा ना बाहों में
तेरे लिए, मेरे लिए कोई नहीं रोने वाला ओ
झूठा भी नाता नहीं चाहों में
हाय तू ही क्यों डूबा रहे आहों में
कोई किसी संग मरे ऐसा नहीं होने वाला
कोई नहीं जो यूँ ही जहां में बाँटे पीर पराई
ओ किसका रस्ता देखे ऐ दिल, ऐ सौदाई
तुझे क्या बीती हुई रातों से
मुझे क्या खोई हुई बातों से
सेज नहीं, चिता सही जो भी मिले सोना होगा ओ
गई जो डोरी छूटी हाथों से
हो लेना क्या छूटे हुए साथों से
खुशी जहाँ माँगी तूने वहीं मुझे रोना होगा
ना कोई तेरा, ना कोई मेरा
फिर किसकी याद आयी
ओ किसका रस्ता देखे ऐ दिल, ऐ सौदाई
मीलों है ख़ामोशी, बरसों है तनहाई
भूली दुनिया कभी की, तुझे भी, मुझे भी
फिर क्यों आँख भर आई
हो हम्म हम्म हम्म हम्म हम्म हम्म
हम्म हम्म हम्म हम्म हम्म हम्म

0:00 0:00